रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने देर रात बंपर तबादला आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा हो रही थी। बुधवार की देर रात जारी ट्रांसफर लिस्ट में सचिव स्तर से लेकर जिला कलेक्टर तक बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। सूची में 89 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम हैं। देखिये पूरी लिस्ट…









