25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

बिलासपुर मेयर रामशरण यादव कांग्रेस से निष्कासित, 4 करोड़ रुपये में टिकट की सौदेबाजी वाले कथित ऑडियो में एक्शन, PCC चीफ ने जारी किया आदेश

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आदेश के मुताबिक, पार्टी संगठन के खिलाफ अनर्गल बात करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन पर कार्रवाई की गई है। 10 नवंबर 2023 को उनकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता निलंबित की गई है। कांग्रेस की यह कार्रवाई एक कथित ऑडियो सामने आने के बाद हुई है।

बता दें कि कांग्रेस के बागी और पूर्व विधायक अरुण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच बातचीत का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। AUDIO में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने में कांग्रेस के बड़े नेताओं पर पैसे लेन-देन का आरोप लग रहा है। बिलासपुर में कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी अरुण तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर एक ऑडियो पत्रकारों को दिया है। इसमें कथित तौर पर वे महापौर रामशरण यादव से बात कर रहे हैं। इसमें प्रत्याशी बनाए जाने के लिए चार करोड़ रुपये में डील होने का आरोप लगाया है।

अरुण तिवारी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं में हड़कंप मच गया। AUDIO में कांग्रेस नेत्री पर टिकट वितरण में पैसे लेने का आरोप लगाया है। AUDIO में वे यह भी बता रहे हैं कि उनके नाम से हरियाणा के रोहतक में पैसे दिए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह बात खुद पैसे देने वाले ने फैलाया है। ऑडियो सामने आने के बाद रामशरण यादव ने इसे निराधार बताया था, लेकिन अरुण तिवारी ऑडियो प्रसारण की पूरी जिम्मेदारी ले रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस आरोप को सत्यहीन और बेबुनियाद बताया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here