26.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

टिकट मिलने के बाद BJP प्रत्याशी पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, सोशल मीडिया में आ रहे ऐसे कमेंट्स

कोलकाता. न्यूजअप इंडिया
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 195 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नामों की घोषणा के साथ कहीं खुशी-कहीं गम के हालात है। टिकट मिलने के बाद भाजपा के एक प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। वहीं विरोधियों को बैठे-बिठाये मुद्दा मिल गया है। विपक्षी तरह-तरह की कमेंट्स कर मोदी के 400 पार पर तंज कसने लगे हैं।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के हिन्दी भाषी बेल्ट आसनसोल से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद पवन सिंह ने ट्वीट कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’

अभी शत्रुघ्न सिन्हा हैं यहां से सांसद
बता दें कि आसनसोल से कभी भाजपा में रहे शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल यहां से TMC (तृणमूल कांग्रेस) के सांसद हैं। सिन्हा से पहले सिंगर बाबुल सुप्रियो यहां से भाजपा के दो बार सांसद रह चुके हैं। 2024 में भाजपा ने यहां से पवन सिंह को एक दिन पहले प्रत्याशी घोषित किया है। पवन सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- ‘खेला होने से पहले खेला हो गया। ये भाजपा का पहला सेल्फ गोल है।’ इधर ऐसी सूचना है कि पवन सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिल्ली बुलाया है।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स
इधर पवन सिंह के इस ट्वीट के बाद विपक्षियों के साथ आदमी भी सोशल मीडिया पर तंज कस रहे हैं। प्रताप सोनी ने अपने ट्वीट पर लिखा- भाजपा की टिकट पर कोई चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं है और मोदीजी चिल्ला रहे हैं अबकी बार 400 पार…। एक अन्य ने कमेंट्स किया ‘बीजेपी को बंगाल के लोगों के विरोध के बाद पवन सिंह का टिकट वापस लेना पड़ा, पर इसे टिकट देके बंगाली महिलाओं के प्रति अपनी सोच जरूर जाहिर कर दी’। मनोज कुमार ने ट्वीट किया- मर्दे बहुत ही डरपोक किस्म का फैसला है, खैर पार्टी शीर्ष नेतृत्व जानें। ऐसे लोगों को क्यों नामित किया… खैर अच्छा ही है…।

कमेंट्स… बीजेपी का पहला विकेट गिरा
नितेश शुक्ला गर्गवंशम ने लिखा – अरे पावर स्टार पवन सिंह जी… ये आप कह रहे हैं या आपसे कहलवाया गया है। बहुत दुखद है ये…। नर्सिग बानो ने लिखा- ‘ये लो इधर तो मोय-मोय हो गया जेपी नड्‌डा जी का…’, असन ने लिखा- ‘पॉवर स्टाल क्यों पीठ दिखा रहे हैं, लड़ना चाहिए था हार-जीत के बाद परवाह किए। ‘ विक्रम ने लिखा- भाजपा का एक विकेट और गिरा। इसे भी साहेब की गारंटी पर भरोसा नहीं है। भारत आरएम ने लिखा – ‘बीजेपी का पहला विकेट गिरा, ये इस चुनाव में बीजेपी की स्थिति बताया है। लोग चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं।’

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here