25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

छत्तीसगढ़ पर BJP की नजर, शाह का 70 दिन में चौथा दौरा, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी करेंगे आरोप पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नजर टिकी हुई है। ऐसे में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसे लेकर एक बार फिर भाजपा के केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा छत्तीसगढ़ में लगने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रायपुर पहुंचे हैं। वहीं 1 और 2 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। भाजपा के शीर्ष नेता छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार को घेरने और दोबारा सत्ता पर काबिज होने की रणनीतियों पर मंथन करेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस इन दिनों छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति पर है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह का 70 दिनों में चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। शाह ने 22 जून को दुर्ग में एक बड़ी आम सभा को संबोधित किया था। इसके 12 दिन बाद 5 जुलाई और 22 जुलाई को रायपुर आए थे। अब करीब 40 दिन बाद फिर शाह आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रायपुर आ चुके हैं। उन्होंने साइंस कॉलेज में बड़ी सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया था। भाजपा के शीर्ष नेतृतव का दौरा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की कांग्रेसी सरकार को सत्ता से बेदखल करना और भाजपा की दोबारा सरकार बनाना है। रायपुर में केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं की मौजूदगी में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा।

रायपुर में लेंगे बैठक, सरायपाली में करेंगे जनसभा
जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर की शाम 6:40 बजे रायपुर आएंगे और शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के नेताओं की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई नेता शामिल होंगे। 2 सितंबर को अमित शाह राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में एक कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। इसके बाद शाह हेलीकाप्टर से सरायपाली में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here