17.1 C
Raipur
Monday, January 13, 2025

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, हथियारों से लैस लोगों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत

मानपुर-मोहला.न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकल सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता का नाम बिरझू तारम बताया जा रहा है। यह घटना औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बिरझू की हत्या किसने की यह पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसे टार्गेट किलिंग बताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भाजपा नेता बिरजू तारम अपने घर पर थे। इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस गए। बिरझू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और आरोपी फरार हो गए। बिरझू को दो से तीन गोलियां मारने की खबर मिल रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। औंधी थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि बिरझू तारम की हत्या टार्गेट किलिंग है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को लगातार डराने का प्रयास किया जा रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं की शहादत को जाया नहीं जाने देंगे। गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार को उखाड़ फेकेंगे। शांति और कानून का राज कायम करेंगे।

मानपुर-मोहला क्षेत्र में पहले चरण में चुनाव
बता दें कि मानपुर-मोहला क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। ऐसा बताया जा रहा है कि पूर्व में नक्सलियों ने हत्या की चेतावनी दी थी। बिरझू तारम की हत्या नक्सलियों ने की है या किसी और न यह पता नहीं चल पाया है। भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी गांव सहित इलाके में दहशत का माहौल है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मानपुर-मोहला पुलिस को अंदरूनी इलाकों में सक्रिय लोगों को सुरक्षा देने संबंधी मांग पहले भी की गई, बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। ऐसी भी सूचना है कि गिरफ्तार नक्सली बलदेव से भी इनपुट मिला था, लेकिन पुलिस उदासीन बनी रही। मोहला-मानपुर जिले में पहले चरण यानी 7 नंवबर को विधानसभा चुनाव होना है। हत्या की खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here