24.8 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

छत्तीसगढ़ भाजपा का संकट हरने UP, बिहार, झारखंड सहित 5 राज्यों से आए नेता, 90 विधानसभा की बनाएंगे रिपोर्ट

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में फतह हासिल करने चुनावी तैयारियों को धार देने में लगी है। 90 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों और रणनीतियों का दौर भी चल रहा है। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का मन टटोलने 5 राज्यों के 57 विधायक रायपुर पहुंचे हैं। इन विधायकों को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक, भौगोलिक स्थिति, जाति-समुदाय का समीकरण और पार्टी के प्रभाव की जानकारी दी गई। सभी विधायक मंगलवार से विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सप्ताहभर बाद BJP के शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगे।

छत्तीसगढ़ में एक सीट एक ऑब्जर्वर के तहत भाजपा का संकट हरने शीर्ष नेतृत्व ने दूसरे राज्यों से नेता भेजे हैं। अभी 57 नेता आए हैं। कुल 90 विधायक छत्तीसगढ़ आएंगे। रायपुर पहुंचे नेताओं में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के विधायक शामिल हैं। 5 राज्यों से पहुंचे विधायकों को टास्क दिया गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता का नब्ज टटोलकर खामियों को खोजा जाए, ताकि उसे विधानसभा से पहले दूर कर सकें। नेताओं को 30 बिंदुओं की जानकारी दी गई है। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता क्या कहती है। संगठन को मजबूती देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सहयोग करने जैसे टास्क के साथ ये विधायक प्रदेश के अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।

विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह रहेंगे विधायक
बता दें कि यह सभी विधायक अगले एक सप्ताह तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और चुनावी प्रचार करेंगे। स्थानीय नेताओं से बात कर वस्तुस्थिति को जानेंगे। पिछले चुनाव में क्यों हारे, भाजपा को लेकर लोगों के मन में क्या है आदि बातों की जानकारी हासिल करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इन विधायकों को छत्तीसगढ़ में संगठन की क्या रचना है, वो जानने का मौका मिलेगा। हमारे कार्यकर्ताओं को अनुभव का लाभ मिलेगा। एक सप्ताह के बाद जो रिपोर्ट ये विधायक देंगे, उस पर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन होगा। अभी कुछ और विधायक छत्तीसगढ़ आएंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here