27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6000 से भी अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

SBI Apprentice Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो 1 सितंबर 2023 से खुल गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

एसबीआई अपरेंटिस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। टेस्ट की अवधि 60 मिनट (1 घंटा) होगी। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पूछे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 31 अगस्त, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 सितंबर, 2023
  • आवेदन विंडो की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023
  • लिखित परीक्षा: अक्टूबर-नवंबर 2023

आवेदन कैसे करें

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
  • SBI Apprentice recruitment 2023 पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here