25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

OMG-2 से महाकाल मंदिर का दृश्य हटाए सेंसर बोर्ड, पुजारी महासंघ ने कहा- कुछ भी आपत्तिजनक दिखा तो कराएंगे FIR

भोपाल। अक्षय कुमार स्टाटर फिल्म OMG-2 एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद की वजह फिल्म को A सर्टिफिकेट देना बताया जा रहा है। महाकाल मंदिर के पुजारी और पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश पुजारी ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड को फिल्म में महाकल से जुड़े दृश्य को तत्काल हटा लेना चहिए। फिल्म में अश्लीलता परोसने के साथ महाकाल मंदिर के शॉट दिखे तो देशभर में फिल्म निर्माता, निर्देशक और एक्टर अक्षय कुमार के खिलाफ प्रदर्शन होगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के साथ देशभर में FIR भी दर्ज कराई जाएगी।

बता दें कि अमित राय के निर्देशन में बनी OMG-2 में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले अक्षय कुमार की OMG साल 2012 में आई थी, जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। भगवान को ने मानने वाली भूमिका परेश रावल ने निभाई थी। अब अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म OMG-2 पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने 10 दिन में दूसरी बार आपत्ति जताई है।

पुजारियों का कहना है कि फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया है। ऐसी फिल्म से महाकाल मंदिर में शूट किए गए सभी दृश्य को तत्काल हटा लेना चाहिए। OMG-2 में पहले फिल्म का गाना ऊँची-ऊँची वादी रिलीज किया गया था। उसके बाद दूसरा गाना हर-हर महादेव भी रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय माथे पर भस्म लगाकर शिव तांडव करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अक्षय ने खुद को भोलेनाथ के रूप में ढालने का प्रयास किया है। लंबी-लंबी जटाएं, चेहरे पर भस्म लगाकर अक्षय कुमार काफी दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं।

महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी संघ के अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा फिल्म को यदि सेंसर बोर्ड ने A प्रमाणपत्र दिया है तो यह अश्लील फिल्म है। महाकाल मंदिर से जुड़े शूट को फिल्म से हटाना चाहिए। हम सेंसर बोर्ड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी मांग करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा A सर्टिफिकेट दिया जाता है, उसके संवाद और दृश्य नाबालिग नहीं देख सकते। ऐसी फिल्म में महाकाल मंदिर के दृश्य का क्या काम है। अगर महाकाल मंदिर के शॉट्स नहीं हटाए तो FIR दर्ज कराई जाएगी।

सेंसर ने रोक लगाकर रिव्यू कमेटी को भेजा था
11 जुलाई को OMG-2 का टीजर रिलीज हुआ था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लगाते हुए फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा था। सेंसर बोर्ड के इस एक्शन पर 18 जुलाई को पुजारियों ने कहा था कि अच्छा होगा कि पहले से आपत्तिजनक शॉट्स और डायलॉग हटा लिए जाएं। साधु-संतों को दिखाकर ही फिल्म रिलीज की जाए। बाद में विवाद सामने आया तो फिल्म का विरोध करेंगे।

उज्जैन में महाकाल परिसर में हुई थी शूटिंग
उज्जैन में अक्टूबर 2021 में OMG-2 की शूटिंग एक हफ्ते तक चली थी। मंदिर में मार्केट का सेट लगाया गया था। शूटिंग मंदिर परिसर, गर्भगृह, नंदी हॉल और गणेश मंडप में की गई थी। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी द्वारा मंदिर के अलग-अलग लोकेशन में फिल्म की शूटिंग हुई। मंदिर समिति को इसके लिए 51 हजार रुपए किराया मिला था। कम किराए और फिल्म यूनिट के लिए प्रवचन हॉल में खाना बनाने पर महंत अवधेश पुरी महाराज ने सवाल उठाए थे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here