रायपुर। देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया है। इस 16 सदस्यीय इस टीम में छत्तीसगढ़ से उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को जगह मिली है। चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से सीईसी की सूची जारी की गई है, जिसमें उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में शामिल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति में सिंहदेव को शामिल किए जाने पर बाबा समर्थक इसे बड़ी राजनीतिक भूमिका देने के रूप देख रहे हैं।
AICC से जारी इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और केसी वेणुगोपाल के नाम भी शामिल हैं।