38.1 C
Raipur
Saturday, March 15, 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः अंतिम 4 सीटों पर भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानिए- किसे मिला टिकट

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बची 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बेमेतरा, कसडोल, अंबिकापुर और बेलतरा से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। बेलतरा से सुशांत शुक्ला, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। इन चार नामों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय हो गए हैं।

भाजपा ने पहली सूची में 21, दूसरी लिस्ट में 64 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को ऐलान किया गया था। सूची में वीआईपी सीट अंबिकापुर सहित अभी 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हो पाई थी। पहले चरण के विधानसभा चुनाव वाली सीट पंडरिया से सिंगल नाम भावना बोहरा का घोषित किया गया था। इसके बाद बची 4 सीटों पर बुधवार को नाम घोषित किया गया। भाजपा की अब तक की सूची में मौजूदा 4 सांसदों को टिकट दिया गया है। वहीं 11 विधायकों को दोबारा मौका मिला है। भाजपा ने 49 नए चेहरे को मौका दिया है। डॉ. रमन सिंह की सरकार में मंत्री रहे पूर्व विधायकों भी चुनाव लड़ रहे हैं। कसडोल से गौरीशंकर अग्रवाल टिकट के लिए दबाव बनाए थे, लेकिन उन्हें पार्टी ने साइड लगा दिया। वहीं बेमेतरा से योगेश तिवारी को टिकट की चर्चा थी। टिकट मिलने की आस में उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया था, लेकिन पार्टी ने इस पर विचार नहीं किया।

मैदान में 4 मौजूदा और एक पूर्व सांसद
भाजपा ने 4 मौजूदा सांसद और एक पूर्व सांसद को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन सांसदों में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी और वर्तमान सांसद गोमती साय को पत्थलगांव, दुर्ग सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पहली सूची में दुर्ग सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया था। विजय बघेल के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में रहेंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here