25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘हमर राज पार्टी’ ने जारी की 19 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पूर्व IPS को भी दिया टिकट, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित कई क्षेत्रीय दलों ने प्रदेश की कई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आदिवासी स्वाभिमान को लेकर मैदान में उतरी ‘हमर राज पार्टी’ ने भी अपने पत्ते खोलते हुए, 19 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के नेताओं ने 50 सीटों पर चुनाव विधानसभा लड़ने की बात कही है। हमर राज पार्टी से भाजपा-कांग्रेस के नेताओं की टेंशन बढ़ने वाली है।

रायपुर में हमर राज पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी की है, जिसमें भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर रिटायर्ड डीआईजी (पूर्व IPS अफसर) अकबर राम कोर्राम को टिकट दिया है। अकबर राम कोर्राम भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान भी आदिवासी समाज की ओर से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2022 के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अकबर राम कोर्राम 23371 मतों के साथ तीसरे नंबर पर थे। वहीं कोंडागांव में मंत्री मोहन मरकाम के खिलाफ पनकूराम नेताम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पहले चरण की कई सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को टक्कर देने सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व वाली ‘हमर राज पार्टी’ भी मैदान में उतर चुकी है। पार्टी को अभी हाल ही में निर्वाचन आयोग दिल्ली मान्यता मिली है। सर्व आदिवासी समाज के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने यह पार्टी बनाई है। पार्टी प्रमुख अरविंद नेताम ऐलान कर चुके हैं कि वह प्रदेश के 50 विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे। दूसरे समाज के लोगों को भी पार्टी टिकट देगी।

हमर राज पार्टी के प्रत्याशियों की सूची

प्रतापपुर :- गीता सोन्हा
सामरी :- परसु राम भगत
लुण्ड्रा :- अनुक प्रताप सिंह टेकाम
खरसिया :- भवानी सिंह सिदार
रामपुर :- कन्हैया आनंद कंवर
बिल्हा :- शिव नारायण ध्रुव
मस्तुरी :- सुखराम खुंटे
सरायपाली :- बिरीतिया चौहान
बसना :- जगदीश सिदार
कसडोल :- परमेश्वरी पैकरा
संजारी बालोद :- विनोद कुमार नागवंशी
डोंगरगांव :- छत्तर राम चन्द्रवंशी (छत्रपाल)
खुज्जी :- ललिता पैकरा
मोहला मानपुर :- युवराज नेताम
भानुप्रतापपुर :- अकबर राम कोर्राम
कोण्डागांव :- पनकु राम नेताम
नारायणपुर :- राम लाल उसेण्डी
बस्तर :- लखेश्वर कश्यप
बीजापुर :- अशोक तलाण्डी

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here