रायपुर.न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव संचालक और सह संचालकों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा की इस सूची में 31 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संचालक और सहसंचालकों के नाम हैं। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है। सभी संचालक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए रणनीति बनाएंगे।

