26.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘BJP कुछ भी कहे चली तो रमन सिंह की, अमन सिंह अब अदानी से जुड़ गए और हमारे विश्व गुरु मना नहीं कर सकते’, CM भूपेश क्यों कह रहे ऐसा…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर फिर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशियों चयन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कहे, लेकिन चली तो रमन सिंह की है। 15 साल रमन सिंह नहीं, अमन सिंह ने सरकार चलाई है। अमन सिंह अब अदानी से जुड़ गए हैं और हमारे विश्व गुरु अदानी को मना नहीं कर सकते हैं। बघेल ने कहा कि भाजपाई कॉर्डर बेस पार्टी कहते हैं, लेकिन कार्डर की सुनते नहीं। यदि सुनते तो इतना विरोध नहीं होता। रमन सिंह ने बड़ी चालाकी से RSS के कुछ कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं, लेकिन यह जीतेंगे नहीं।

रायपुर में मीडिया से बातचीत में सीएम भूपेश ने कहा, भाजपा के टिकट वितरण में रमन सिंह की चली है और रमन सिंह के पीछे अमन सिंह का ब्रेन है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही मुख्यमंत्री के कई दावेदारों के सामने आने पर भूपेश ने कहा कि पूरे 5 साल हमने देखा है, इनमें गुटबाजी बहुत है। हंटर चलाकर पुरंदेश्वरी जी चली गई। मेघवाल जी असफल हो गए। माथुर जी आए तो लगा सब कुछ बदल डालेंगे, लेकिन माथुर साहब भी असफल हो गए। सब कुछ बदल डालूंगा नहीं चला, सब कुछ वही का वही है। जनता जिन्हें 5 साल पहले नकार चुकी है, भाजपा ने उन पर दांव लगाया है।

‘मोदी सरकार ने बोनस पर प्रतिबंध लगाया’
किसानों को दो साल का बोनस नहीं दिए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 2014 में मोदी सरकार ने आते ही बोनस पर प्रतिबंध लगाया। हमने तो पीएम बोनस देने के लिए पत्र भी लिखा है। केंद्र सरकार के बोनस पर प्रतिबंध लगाने की वजह से हमें दूसरी योजना शुरू करनी पड़ी। रमन सिंह यह बात अपने केंद्रीय नेतृत्व को क्यों नहीं बताते हैं, ताकि किसानों का भला हो जाए। इन लोगों ने छत्तीसगढ़ महतारी की 15 साल तक फोटो नहीं लगाई। छत्तीसगढ़ी में नारा नहीं बनाते थे, अब हमारे नारा भी बीजेपी वाले चुराने लगे हैं। यह मानसिक दिवालियापन की निशानी है।

‘कैंडी क्रश खेलना कोई अपराध है क्या..?’
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य के ‘बीजेपी की सरकार बनाने आया हूं’ वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक में बना लिए..? जहां से वह आते हैं, क्या दुर्गति हुई..? कैंडी क्रश खेलने पर हो रही सियासत को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि कैंडी क्रश खेलना कोई अपराध है क्या..? हम तनाव में नहीं रहते। भाजपा वाले चुनाव आते ही सक्रिय होते हैं। मैं खाना खाने के बाद थोड़ा कैंडी क्रश खेलता हूं। हम गेड़ी, भंवरा खेलते हैं, छलांग भी लगते हैं, मनोरंजन करना अपराध है…?

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here