26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

निर्माणाधीन सड़क का खुद ही निरीक्षण करने लगे CM विष्णुदेव साय, अफसरों पर इसलिए हुए नाराज…

जशपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के जशपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग का रुककर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कांसाबेल से कुनकुरी के बीच NH43 सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकारा। निरीक्षण के दौरान सीएम ने सड़क निर्माण में हो रही लेटलफीती और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने बात कही।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में सड़क का निर्माण कराया जाए। इस दौरान गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य किए जाने की चेतावनी भी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सड़क निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय भी उपस्थित रहे। इसके पहले मुख्यमंत्री साय ने रविवार को अपने बगिया गांव में कैंप कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों के हालचाल जाना।

दरअसल, पिछले दिनों कुनकुरी क्षेत्र के गोरिया गांव की सुकांती बाई चौहान नामक महिला ने मुख्यमंत्री का बगिया निवास पहुंच कर चिकित्सा सेवा के लिए फरियाद की थी। महिला ने बताया था कि वर्ष 2019 में आग से झुलस जाने के बाद वह चल फिर नहीं सकती है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में पीड़ित महिला के पैर का इलाज किया गया। और तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया।

अब पीड़ित महिला के दोनों पैर का चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपना कैम्प कार्यालय का उद्घाटन के बाद सबसे पहले इसी महिला से फोन के माध्यम से ठेठ छत्तीसगढ़ी बोली में कहा “में बगिया ले विष्णु देव साय बोलथों, तुंहर मुख्यमंत्री” इसके बाद महिला मरीज का पूरा हाल चाल जाना और शीघ्र स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं व्यक्त की।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here