33.4 C
Raipur
Saturday, April 19, 2025

छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर: केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 2024 बैच के 180 अफसरों को बांटे कैडर, जानिए कहां के निवासी हैं…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ को साल 2024 में तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अफसर मिले हैं। ये तीनों अफसर छत्तीसगढ़ के नहीं बल्कि, अन्य राज्यों के हैं। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस को कैडर एलॉट कर दिया है। 2024 बैच के 180 आईएएस को कैडर एलॉट हुआ है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के द्वारा एलॉटमेंट लिस्ट जारी करने के बाद संबंधित राज्य सरकारें इन आईएएस अफसरों की पोस्टिंग करेंगी।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) में 75 वां रैंक लाने वाले अक्षय दोशी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे जनरल केटेगरी से आते हैं। उनके अलावा 238 रैंक पर आने वाले विपिन दुबे को भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है। विपिन जनरल कैटेगिरी से आते है। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले क्षितिज गुरभेले ने 441वीं रैंक प्राप्त की थी, वे एससी कैटेगिरी से आते हैं। उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है।

1139 पदों पर ली गई थी परीक्षा
UPSC 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। 1139 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। पहली सूची में 1016 अभ्यर्थियों के चयन की सिफारिश की गई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर 2024 को रिजर्व लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 120 अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों की सिफारिश दी गई।

आदित्य श्रीवास्तव ने किया था टॉप
UPSC 2023 में उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया था। उन्हें होम कैडर दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे अनिमेष प्रधान को ओडिशा कैडर मिला है और यह भी उनका होम कैडर है। तीसरे स्थान पर रहे तेलंगाना के अनन्या रेड्डी को महाराष्ट्र कैडर एलॉट किया गया है। यूपीएससी 2023 परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों को 2024 बैच एलॉट है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here