26.3 C
Raipur
Saturday, September 7, 2024

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 10 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट, रायपुर कोर्ट में EOW ने ढेबर, अरुणपति, अरविंद और ढिल्लन के खिलाफ पेश किया चालान

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को रायपुर की कोर्ट में चालान पेश किया। आरोपी होटल कारोबारी अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी सहित अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की गई है। आरोपियों के खिलाफ 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान पेश किया गया। आबकारी घोटाला में अब आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ सकती है। शराब घोटाला में नकली होलोग्राम पर नोएडा में भी एक FIR दर्ज है।

EOW ने करीब दो दर्जन पैकेट में 10 हजार से अधिक पन्नों में यह चालान और एनेक्स्चर पेश किया है। ED ने पिछले तीन वर्ष में कुल 2161 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा किया है। EOW के चालान में ED की रिपोर्ट पर की गई गिरफ्तारी और जांच का उल्लेख है। ईडी ने 17 जनवरी 2024 को ईओडब्लू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ईडी ने उससे 10 महीने पहले मार्च 2023 को भी ईओडब्लू को रिपोर्ट दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार होने से एफआईआर नहीं हो सकी थी, क्योंकि घोटाले के सभी आरोपी कांग्रेस सरकार, संगठन और सरकारी सेवा से जुड़े लोग हैं।

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद जांच में तेजी आई और करीब पांच महीने के बाद EOW ने यह चालान पेश किया है। सूत्रों के अनुसार प्रस्तुत किया गया चालान 10 हजार पन्नों से अधिक का है। इस चालान में अरुणपति त्रिपाठी के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी अनवर ढेबर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, यश टुटेजा, निरंजन दास, विवेक ढांड, अरविंद सिंह, विजय भाटिया, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, तत्‍कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित 70 से अधिक लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारियां होगी। जैसे ही शराब घोटाले मामले में अन्य गिरफ्तारियां होंगी, ब्यूरो की ओर से अनुपूरक (सप्लीमेंटरी) चालान भी पेश किया जाएगा।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here