25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘राहुल गांधी की न्याय यात्रा सिर्फ ढकोसला’, मंत्री रामविचार नेताम बोले- वे अपनी पार्टी के भीतर ही न्याय खोज रहे

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की मणिपुर में आज से शुरू हो रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर विष्णुदेव साय कैबिनेट के मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह एक ढकोसला है। दरअसल, वे अपनी पार्टी के अंदर ही न्याय खोज रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने तो न्याय कर दिया। असुरी शक्ति का समर्थन करने वाले, अधर्म की यात्रा पर चलने वाली सरकार को जनता ने सही जगह पहुंचा दिया है। प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों का अस्तित्व ही समाप्ति की ओर है।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया और प्रदेश को बर्बाद करने में तुले रहे। जनता ने उन्हें चुनाव में सबक सिखा दिया। भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी पर विश्वास जताया, मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी है।

कांग्रेस में सिर फुटौव्वल की स्थिति है
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बयानबाजी पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, कांग्रेस और उससे जुड़े हुए भगवान राम के विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं। प्रभु राम के बारे में आलोचना करने वालों का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा, साधु-संतों की उपस्थिति में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वे उसका भी विरोध कर रहे हैं। ये सब कहां जाएंगे। आने वाले दिनों में ये उस लायक ही नहीं रहेंगे कि विरोध करें। कांग्रेस में सिर फुटौव्वल की स्थिति है। वे आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here