28 C
Raipur
Wednesday, March 12, 2025

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कितने वोटों से जीते BJP प्रत्याशी जानिए….

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आ गया है। सभी नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशियों की जीत हुई है। सबसे बड़ी जीत रायपुर में मीनल चौबे को मिली है। मीनल चौबे ने 1 लाख 30 हजार से ज्यादा वोटों से दीप्ति दुबे को हरा दिया। रायपुर में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत हुई है। रायपुर में 15 साल तक कांग्रेस का महापौर था। इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, चिरमिरी के निगम चुनाव में कांग्रेस के सूपड़ा साफ हो गया है। जनता ने विष्णु के सुशासन का दिल खोलकर समर्थन किया है।

रायपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे (हारे)
रिजल्ट – 153290 वोट से भाजपा की जीत

दुर्ग नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू (हार)
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक (हार)
रिजल्ट – 66,179 वोट से भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू (हार)
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी (हार)
रिजल्ट – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी (हार)
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की (हार)
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू (हार)
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा (जीत)
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय (जीत)
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल (हार)
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह का चला जादू
राजनांदगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के मधुसूदन यादव चुनाव जीत गए। मधुसूदन को चुनाव में कुल 62 हजार 517 वोट मिले हैं। वहीं निखिल द्विवेदी को कुल 21 हजार 379 वोट मिले हैं। मधुसूदन यादव ने 41 हजार 138 मतों से कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को हराया है। यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। मधुसूदन यादव पूर्व में सांसद और महापौर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे संगठन में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मधुसूदन पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। डॉ. रमन सिंह का गृह क्षेत्र होने की वजह से यहां उनका जादू चल गया। डॉ. रमन ने सीएम के साथ एक चुनावी सभा की थी। कांग्रेस ने यहां निखिल द्विवेदी को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन जनता ने नकार दिया।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here