25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल पर CM भूपेश बघेल बोले– 57 सीटों से ज्यादा जीत रहे, ऑपरेशन लोटस और मुख्यमंत्री फेस पर क्या बोले जानिए

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दो दिन रुकिए सबके आंकड़े एक समान हो जाएंगे। न्यूज 24 टुडे चाणक्य, इंडिया टुडे सहित कई एक्जुट पोल पर सीएम बघेल ने कहा कि 57 सीटों से ज्यादा जीत रहे हैं। दो दिन रूक जाइये यह आंकड़ा 75 हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में हमारी (कांग्रेस) सरकार बन रही है। भाजपा का कोई ऑपरेशन नहीं चलेगा। विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस पर भूपेश बघेल ने कहा कि विधायकों को शिफ्ट करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है और वह नहीं कर पाएंगे। हम पूरी बहुमत से आएंगे। हमें अपनी मेहनत पर विश्वास है। ऑपरेशन लोटस को अंजाम नहीं दे पाएंगे।

एक दिन पहले एबीपी न्यूज चैनल के इंटरव्यू में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ओबीसी में जाति जनगणना को कांग्रेस ने उठाया। राहुल गांधी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने इसे प्रमुखता से उठाया। इसी पर अब राजनीति केंद्रित होती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। हमारी पार्टी इसे सामूहिक रूप से इसे आगे लेकर जाएगी। भाजपा नेताओं को लेकर बघेल ने कहा, स्टेट लीडर धरातल से गायब थी। सेंट्रल लीडरशिप से माहौल नहीं बनता। महादेव एप और ED-IT पर सीएम भूपेश ने कहा कि, यह राज्य सरकार को बदनाम करने और मेरी छवि को खराब कराने के लिए राजनीतिक षड़यंत्र हैं।

बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गाय को लेकर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने काम कुछ नहीं किया, लेकिन हमने मवेशी और मानव को जोड़ते हुए आर्थिक उत्थान पर काम किया। इसका परिणाम छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। गोधन आर्थिक प्रगति का आधार बना है। पांच राज्यों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कांग्रेस बेहतर स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा। अगर मुझे मौका मिलेगा तो सभी घोषणाओं को पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से कुछ कामों में शिथिलता आई थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here