16.8 C
Raipur
Saturday, January 18, 2025

कवासी लखमा के बिगड़े बोल पर CM साय का पलटवार, कहा- कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, और क्या कहा पढ़िये…

रायपुर/मैनपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कवासी लखमा और कांग्रेस को जमकर लताड़ा। लखमा के “मोदी मर जा” वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं। प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस द्वारा प्रयोग की जा रही भाषा पर CM ने छत्तीसगढ़ी में बेहद कड़े शब्दों में जवाब दिया। साय ने कहा, एक गरीब का बेटा, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री हैं। यह बात कांग्रेसियों को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है।

गरियाबंद जिले मैनपुर के गुरुजीभाठा में CM विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ म कांग्रेसिहा मन के हार दिखत हे, त एमन के दिमाग के संतुलन बिगड़ गे हे। कवासी लखमा का बोलत हे कि मैं तो जीतत हौं, लेकिन ओ मोदी जी मर जाए, अइसे गोंडी भाषा म बोलत हे। इस पर मुख्यमंत्री साय ने जनता से पूछा कि क्या कांग्रेसियों का ऐसा बोलना उचित है? उन्होंने कहा कि एमन के दिमाग खराब हो गिस हे, सब पागल हो जात हे एकदम…।

खत्म नहीं होगा आरक्षण
साय ने आदिवासियों के बीच भविष्य में भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेसी वोट के लालच में आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने कहा, कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

कांग्रेस ने बनाया था अपराधगढ़
सीएम साय ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है। FIR भी हुआ है। कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं।

कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित के सब काम सांय-सांय हो रहा है। इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं। कांग्रेस में भगदड़ मची है। रोज हजार से ज्यादा कांग्रेसी पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का बिल्कुल भी सम्मान नहीं हैं, वहां परिवारवाद है, भ्रष्टाचार है। कांग्रेसियों की दुर्गति हो गई है और आगे भी उसकी दुर्गति तय है। इस दौरान सीएम साय ने मोदी की गारंटी और प्रदेश सरकार के सुशासन का भी बखान किया।

Latest news
Related news

4 COMMENTS

  1. Great blog right here! Also your web site lots up fast! What web host are you the usage of? Can I am getting your associate link in your host? I desire my web site loaded up as fast as yours lol

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here