25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

छत्तीसगढ़ की बची 4 सीटों पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, बिलासपुर से देवेंद्र, कांकेर से बीरेश लड़ेंगे चुनाव, देखे लिस्ट…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में बची 4 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र सिंह यादव, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह और कांकेर से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने इससे पहले 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 4 प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ अब छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के अधिकृत सामने आ चुके हैं। भाजपा ने पहली ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था।

बता दें कि कांकेर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए बीरेश ठाकुर 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मोहन मांडवी से 6914 मतों से चुनाव हारे थे। वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने जनपद सदस्य पद से अपनी राजनीति की शुरुआत की है। 3 बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के कोरर से जनपद सदस्य रहे चुके हैं। 2015 में कच्चे से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।

सरगुजा लोकसभा से शशि सिंह को मैदान में उतारा गया है। शशि सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं। उनके दादा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक खेलसाय सिंह हैं। अभी वर्तमान में शशि सिंह जिला पंचायत में सभापति हैं। बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र सिंह यादव पर भरोसा जताया गया है। बस्तर सीट से कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दीपक बैज को कांकेर से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here