26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी सांसद को बनाया उम्मीदवार, ‘नारी शक्ति’ पर जताया भरोसा, सूची से कहीं खुशी तो कहीं गम…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित लगभग सभी मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। एक मंत्री के सीट में बदलाव भी किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण बस्तर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले 20 सीटों के लिए कांग्रेस ने 19 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिनमें से 4 सीटों पर ‘नारी शक्ति’ पर भरोसा जताया गया है। भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने अपने एक सांसद दीपक बैज को मैदान पर उतारा है। दीपक बैज बस्तर से सांसद हैं और वर्तमान में पीसीसी चीफ हैं।

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में तीन महिला विधायकों के स्थान पर पुरुष उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें पंडरिया से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, खुज्जी से छन्नी साहू की जगह भोलाराम साहू और दंतेवाड़ा से देवती कर्मा के बदले छबिंद्र कर्मा शामिल हैं। वहीं डोंगरगढ़ सीट पर भुनेश्वर बघेल की जगह हर्षिता बघेल को मौका दिया गया है। इसके साथ ही खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी और डौंडीलोहारा अनिल भेड़िया को फिर से रिपीट कर पार्टी ने उन पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। पार्टी इस बार 22 महिला उम्मीदवार खड़ा करेगी।

कांग्रेस की पहली सूची में सभी बड़े चेहरे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहली सूची में अधिकांश नाम चर्चित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी परंपरागत सीट पाटन से चुनाव लड़ेंगे। वहीं टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की सूची में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मो. अकबर, शिव डहरिया, गुरु रूद्र कुमार, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल सहित कई विधायकों के नाम हैं। छत्तीसगढ़ के वर्तमान मंत्रियों पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। टिकट घोषणा के साथ कहीं खुशी तो कहीं गम की स्थिति है। टिकट कटने से विधायकों में मायूसी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट पर कहीं खुशी तो कहीं गम के हालात हैं।

कांग्रेस ने इन विधायकों का काटा टिकट
कांग्रेस ने पहली सूची में जिन विधायकों का टिकट काटा गया है, उनमें पंडरिया से ममता चंद्राकर, खुज्जी से छन्नी साहू, चित्रकोट से राजमन बैंजाम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, अंतागढ़ से अनूप नाग, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे, कांकेर से शिशुपाल सोरी का नाम शामिल हैं। राजमन बेंजाम की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे। कर्मा परिवार से देवती कर्मा की जगह अब उनके बेटे छविंद्र कर्मा को मौका मिला है।

सीट और कांग्रेस के प्रत्याशी

  • अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव
  • सीतापुर से अमरजीत भगत
  • खरसिया – उमेश पटेल
  • कोरबा – जय सिंह अग्रवाल
  • सक्ती – डॉ. चरणदास महंत
  • आरंग – डॉ. शिवकुमार डहरिया
  • डौंडीलोहारा – अनिला भेंडिया
  • पाटन – भूपेश बघेल
  • दुर्ग ग्रामीण – ताम्रध्वज साहू
  • साजा – रविंद्र चौबे
  • नवागढ़ – गुरु रूद्र कुमार
  • पंडरिया – नीलकंठ चंद्रवंशी
  • कवर्धा – मोहम्मद अकबर
  • खैरागढ़ – यशोदा वर्मा
  • डोंगरगढ़ – हर्षिता स्वामी बघेल
  • राजनांदगांव – गिरीश देवांगन
  • डोंगरगांव – दलेश्वर साहू
  • खुज्जी – भोलाराम साहू
  • मोहला मानपुर- इंद्रशाह मंडावी
  • अंतागढ़ – रूप सिंह पोटाई
  • भानुप्रतापपुर – सावित्री मंडावी
  • कांकेर – शंकर ध्रुवा
  • केशकाल – संतराम नेताम
  • कोंडागांव – मोहनलाल मरकाम
  • नारायणपुर – चंदन कश्यप
  • बस्तर – लखेश्वर बघेल,
  • चित्रकोट – दीपक बैज (पीसीसी चीफ)
  • दंतेवाड़ा – छविंद्र महेंद्र कर्मा
  • बीजापुर – विक्रम मंडावी
  • कोंटा – कवासी लखमा

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here