25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘राजस्थान में कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कराया मुंडन, CM को ‘बाल’ भेजने का ऐलान’, कहा- मर चुका अशोक गहलोत का ईमान

जयपुर। राजस्थान में सांगोद से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गए है। विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मंत्री प्रमोद जैन भाया को भ्रष्टाचार में साथ देने का आरोप लगाते हुए अपना मुंडन करवा लिया। विधायक का कहना है कि खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं किया। ऐसे में गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता। विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत का ईमान मर चुका है। उन्होंने एक भ्रष्ट मंत्री का साथ देकर यह बता दिया कि उनकी सरकार में सुनने वाला कोई नहीं है।

विधायक भरत सिंह ने मुंडन करवाते हुए कहा कि अब वो अपनी हेयर स्टाइल ऐसी ही रखेंगे, ताकि सरकार में बैठे मंत्री यह देख सके कि विधायक भरत सिंह ने भ्रष्टाचार का कितना विरोध किया, लेकिन मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर सकी। विधायक ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा आते हैं तो एक लिफाफा दिया जाएगा, जिसमें विधायक के बाल होंगे। अगर सीएम उस लिफाफे को नहीं लेते हैं तो लिफाफे को मुख्यमंत्री के नाम रजिस्ट्री की जाएगी। सीएम को याद रहे की उनकी सरकार के एक विधायक ने भ्रष्टाचार के विरोध किया था।

भाया ने उनकी कोई नस दबा रखी हैः भरत सिंह
विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ईमान मर चुका है। इसलिए उन्होंने अपने कार्याकाल में एक बार भी मंत्री भाया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक ने कहा कि कुछ मुद्दे बहुत लंबे समय से मुख्यमंत्री के सामने में रख रहा था। हमारे मुख्यमंत्री गांधीवादी जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बेहतरीन काम किया है, लेकिन एक गृह मंत्री के रूप में वो पूरी तरह से फैल हो गए है। यह भी हो सकता है कि भाया ने उनकी कोई नस दबा रखी है। अगर मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई करे तो भाया भी सीएम के खिलाफ कुछ बोले। बता दें कि भरत सिंह कोटा के बड़े कांग्रेसी दिग्गज नेता माने जाते हैं। सीएम गहलोत के दूसरे कार्यकाल में वे पंचायत मंत्री थे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here