21.1 C
Raipur
Monday, February 17, 2025

छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, खरगे, सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत यह दिग्गज करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 40 प्रचारकों के नाम हैं। यह सभी नेता छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू, अधीर रंजन, दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित कई मंत्री शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में यह सभी नेता कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here