38.1 C
Raipur
Saturday, March 15, 2025

देश के दिल में खिला कमल, झाड़ू साफः नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, BJP के परवेश वर्मा ने मारी बाजी…. AAP का टॉप ऑर्डर ढेर, केवल आतिशी बचा पाईं अपनी सीट…

नई दिल्ली.एजेंसी। नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए है। उन्हें बीजेपी के परवेश वर्मा ने हराया है। अरविंद केजरीवाल 2013 से इस सीट पर काबिज थे। उन्होंने कांग्रेस की दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली में आप के एक दशक लंबे शासन की शुरुआत की थी। केजरीवाल के साथ दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही।

अरविंद केजरीवाल अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के प्रवेश वर्मा से 3182 वोट से चुनाव हार गए। जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। इन नतीजों से दोनों पार्टियों के बीच दरार पर चर्चा फिर से शुरू हो जाएगी। दोनों ही भारत के विपक्षी ब्लॉक के सदस्य हैं और अगर गठबंधन होता तो शायद अलग परिणाम मिलते। इस बीच अपने पिता साहिब सिंह वर्मा के नक्शे कदम पर चलने वाले संभावित मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने भी गए।

शीला दीक्षित को केजरीवाल ने हराया था
बता दें कि अरविंद केजरीवाल 2013 से नई दिल्ली सीट पर काबिज हुए। जब उन्होंने कांग्रेस की दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली में AAP के एक दशक लंबे शासन की शुरुआत की थी। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में लगे केजरीवाल और आप को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 2 बजे तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा 48 पर आगे चल रही थी और आप 22 पर है।

आम आदमी पार्टी के ये बड़े नेता चुनाव हारे

  • नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल हारे
  • जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया हारे
  • ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज हारे
  • राजेंद्र नगर सीट से दुर्गेश पाठक हारे
  • शकूरबस्ती सीट से सत्येंद्र जैन हारे
  • मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती हारे
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here