26.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘राहुल गांधी को कौन सुनने आएगा? जनता से बहुत दूर जा चुकी कांग्रेस’, डिप्टी CM अरुण साव ने क्यों कहा ऐसा…

धमतरी. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी के बस्तर दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। राहुल गांधी को कौन सुनने आयेगा? जनता अब कांग्रेस से बहुत दूर जा चुकी है। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस प्रत्याशियों का कांग्रेस के कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। भाजपा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। देशवासियों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। अबकी बार 400 पार कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच धमतरी आए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ का कितना विकास हुआ है? साव ने धमतरी के स्थानक भवन में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास हुआ है, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है। साय ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया। उन्होंने अब की बार देश में 400 पार की बात भी कही।

साय सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ
दुर्ग जिले के कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी कंपनी की बस खाई में गिरने और 13 कर्मचारियों की मौत पर अरुण साव ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ है। शासन-प्रशासन की टीम ने तत्काल वहां जाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। यह घटना काफी दर्दनाक है और घटना को लेकर हमारी सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने पहल की जाएगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here