28.1 C
Raipur
Thursday, July 31, 2025

दिल्ली में संगठन के बड़े नेताओं के साथ मंत्रणा, जल्द आएगी छत्तीसगढ़ के BJP जिला अध्यक्षों की लिस्ट!

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में संगठन पर्व मनाया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत पार्टी बूथ से लेकर जिलों तक नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है और अब जल्द ही जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान होने की संभावना है।

सूत्रों की मानें तो इस महीने के अंत तक नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने की संभावना है। हालांकि इस प्रक्रिया से पहले जिला संगठनों से राय ली जाएगी। संगठन के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा संगठन के उच्च पदाधिकारियों के बीच दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री साय दो दिनों की दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। उनके आने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा है।

दिल्ली बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश की संगठन पर्व की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।” इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here