27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

TS सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने पर डॉ. रमन का तंज, कहा- कांग्रेस ने उन्हें पांच साल घुमा कर रखा, BJP में सीएम फेस पर कही ये बात…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, 3 दिसंबर का इंतज़ार हर प्रदेशवासी को है। जब प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और पिछले 5 साल से रुके हुए सभी विकास कार्यों को गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ में जिस उत्साह के साथ प्रदेशवासियों ने भाजपा को आशीर्वाद प्रदान किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम किया है, उसने 3 दिसंबर का परिणाम स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा कम से कम 52 से 54 सीटों पर बढ़त के साथ सरकार बनाने जा रही है।

मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने और मुख्यमंत्री की दावेदारी पर डॉ. रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा, वह सही बोल रहे हैं, उनके मन की पीड़ा है। पांच साल से वह इंतजार कर रहे हैं। यह वादा कर कांग्रेस ने उनको पांच साल घुमाकर रख दिया, लेकिन उनकी भी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है। छत्तीसगढ़ में अब बीजेपी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंतर्द्वद्व पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान दिखा। जितने बड़े नेता थे वह अपने विधानसभा छोड़कर कहीं नहीं गए। एक विधानसभा में बांधकर उन्हें रखा गया। अब उनके मन की पीड़ा और आक्रोश झलक रहा है। रमन ने कहा, पिछले 5 साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी रही, जिसने न केवल छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से कमजोर किया बल्कि सीजीपीएससी में हुई लूट जैसे मामलों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया। कुछ मामलों में ईडी जांच कर रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद कुछ घोटालों की जांच की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में अब बीजेपी की सरकार बन रही
पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा कांग्रेस के पक्ष में महिलाओं के ज्यादा वोटिंग के बयान पर रमन सिंह ने कहा, महिलाओं का रुझान बीजेपी की योजना और घोषणा पत्र पर है। महिलाओं ने कांग्रेस की वादाखिलाफी के आक्रोश को प्रकट किया है। कांग्रेस द्वारा महिलाओं को छला गया और ठगा गया। महिलाओं ने गुस्से में आकर शानदार मतदान किया है। यह परिवर्तन का वोट है, जो महिलाओं ने दिया है। भाजपा में मुख्यमंत्री के फेस को लेकर रमन सिंह ने कहा, बीजेपी ने चेहरा तय नहीं किया है। सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़े हैं। जीत के बाद विधायक दल की बैठक में नेता का चयन हो जाएगा।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here