25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

ED और IT भाजपा के दो मजबूत साथी, CM भूपेश बोले- मणिपुर की घटना केंद्र सरकार की नाकामी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ईडी और आईटी दो मजबूत साथी हैं। इधर भाजपा के लोग बयान देते हैं, उधर छापा पड़ता है। प्रदेश में जब से हमारी सरकार बनी है, तब से छापा पड़ रहा है। उन्होंने विपक्षी सांसदों के मणिपुर जाने पर कहा कि वहां स्थिति भयावह है। सांसद मणिपुर से वापस आएंगे तब संसद में उस पर भी बात होगी। मणिपुर की घटना केंद्र सरकार की नाकामी है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा 1300 करोड़ के गोबर-गोठान घोटाले पर मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि 250 करोड़ का गोबर खरीदे हैं तो घोटाला कहां से हो गया। ये उधर बयान देते हैं इधर छापा पड़ता है। ईडी और आईटी भाजपा के दो मजबूत साथी हैं। रायपुर में सीएम बघेल ने कहा कि मणिपुर में स्थिति भयावह है। केंद्र सरकार वहां की स्थिति पहले ठीक कर लें। 90 दिन से मणिपुर जल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार बहाने ढूंढ रही है। सत्ता पक्ष संसद में चर्चा से भाग रहे हैं।

BJP लगातार झूठ परोसने का काम कर रही
भाजपा की मुफ्त गारंटी पर सीएम भूपेश ने कहा कि यूपीए सरकार के समय यह गारंटी दी गई थी। वर्ष 1985 में इंदिरा आवास की शुरुआत हुई थी। इन्होंने इंदिरा आवास का नाम बदल दिया, लेकिन कार्यक्रम वही है। भाजपा लगातार झूठ परोसने का काम कर रही है। ये लोग पूर्ववर्ती सरकार की संचालित योजना को अपना बता रहे हैं। बघेल ने कहा कि ये बताए विदेश से कालाधन कितना आया। साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहते थे, लेकिन वह भी नहीं कर पाए। महंगाई कम करने की बात कही थी, कितना कम हुआ।

प्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ाने कर रहे प्रयास
भूपेश बघेल ने कहा कि साल 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है। ये लोग गरीबी को आवास का लाभ देना नहीं चाहते। एक अप्रैल से हमने आर्थिक सर्वेक्षण कराया है। अभी स्टडी चल रही है। हमारी सरकार नये हितग्राहियों को आवास देगी। छत्तीसगढ़ में बाघों के घटने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम लगातार बाघों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। बाघों का मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आना जाना चलता रहता है। हमने दूसरे राज्यों से भी बाघ देने की मांग की है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here