रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। अब जो लोग बूथ के अंदर रह गए हैं, वही मतदान कर रहे हैं। शाम 5 भी तक कुल 68.15% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा में 82.60% और सबसे कम मतदान रायपुर दक्षिण विधानसभा में 52.11% हुआ है। दूसरे चरण में गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं अन्य मतदान केंद्रों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान किया गया। कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है।
दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग (किन्नर) शामिल है। वोटिंग के साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया है। अब किसके सिर पर जीत का सेहरा सजता है यह 3 दिसंबर को पता चलेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को हो चुका है। पहले चरण में 78% मतदान हुआ था। इसमें सबसे कम मतदान बीजापुर विधानसभा में 48.37% हुआ था। वहीं सबसे ज्यादा मतदान बस्तर में 84.67% हुआ था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इन 20 सीटों पर पहले चरण में मतदान कराया गया था। माओवादी बहिष्कार के बाद भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रतिशत
- अभनपुर में 60.13 प्रतिशत
- अहिवारा में 67.77 प्रतिशत
- अकलतरा में 67.97 प्रतिशत
- अंबिकापुर में 65.5 प्रतिशत
- आरंग में 68.60 प्रतिशत
- बैकुंठपुर में 73.56 प्रतिशत
- बलौदाबाजार में 72 प्रतिशत
- बसना में 70.30 प्रतिशत
- बेलतरा में 59.8 प्रतिशत
- बेमेतरा में 73.44 प्रतिशत
- भरतपुर सोहनत में 67.94 प्रतिशत
- भाटापारा में 74.27 प्रतिशत
- भटगांव में 67.5 प्रतिशत
- भिलाई नगर में 63.54 प्रतिशत
- बिलाईगढ़ में 69.18 प्रतिशत
- बिलासपुर में 56.28 प्रतिशत
- बिल्हा में 66.39 प्रतिशत
- बिंद्रानवागढ़ में 71.05 प्रतिशत
- चंद्रपुर में 62.50 प्रतिशत
- धमतरी में 78.80 प्रतिशत
- धरमजयगढ़ में 72.36 प्रतिशत
- धरसीवां में 71.86 प्रतिशत
- डोंडी लोहारा 75.01 प्रतिशत
- दुर्ग शहर में 62.80 प्रतिशत
- दुर्ग ग्रामीण में 69 प्रतिशत
- गुंडरदेही में 78.27 प्रतिशत
- जैजैपुर में 60.70 प्रतिशत
- जांजगीर चांपा में 68.63 प्रतिशत
- जशपुर में 70.47 प्रतिशत
- कसडोल में 67.19 प्रतिशत
- कटघोरा में 71.63 प्रतिशत
- खल्लारी में 70.69 प्रतिशत
- खरसिया में 81.43 प्रतिशत
- कोरबा में 65.83 प्रतिशत
- कोटा में 65.69 प्रतिशत
- कुनकुरी में 72.66 प्रतिशत
- कुरूद में 82.5 प्रतिशत
- लैलूंगा में 76.42 प्रतिशत
- लोरमी में 64.48 प्रतिशत
- लुंड्रा में 70.50 प्रतिशत
- महासमुंद में 68.6 प्रतिशत
- मनेंद्रगढ़ में 69.90 प्रतिशत
- मरवाही में 71.20 प्रतिशत
- मस्तूरी में 59.50 प्रतिशत
- मुंगेली में 65.89 प्रतिशत
- नवागढ़ में 72.73 प्रतिशत
- पाली-तानाखार में 79.35 प्रतिशत
- पामगढ़ में 60.20 प्रतिशत
- पाटन में 75.54 प्रतिशत
- पत्थलगांव में 71.25 प्रतिशत
- प्रतापपुर में 63.46 प्रतिशत
- प्रेमनगर में 68. 5 प्रतिशत
- रायगढ़ में 71.23 प्रतिशत
- रायपुर उत्तर में 54.50 प्रतिशत
- रायपुर दक्षिण में 52.11 प्रतिशत
- रायपुर पश्चिम में 54.68 प्रतिशत
- रायपुर ग्रामीण में 53.80 प्रतिशत
- राजिम में 71.5 प्रतिशत
- रामानुजगंज में 65.50 प्रतिशत
- रामपुर में 70.34 प्रतिशत
- साजा में 72.65 प्रतिशत
- सक्ती में 68.90 प्रतिशत
- सामरी में 70.40 प्रतिशत
- संजारी बालोद में 79.63 प्रतिशत
- सरायपाली में 71.12 प्रतिशत
- सारंगढ़ में 78.4 प्रतिशत
- सिहावा में 78.20 प्रतिशत
- सीतापुर में 68.40 प्रतिशत
- तखतपुर में 61.5 प्रतिशत
- वैशाली नगर में 53 प्रतिशत
(नोटः फाइनल वोटिंग प्रतिशत आना बाकी है)