25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी पूरी, 1 करोड़ 40 लाख वोटर्स चुनेंगे अपना सांसद

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। इसमें छत्तीसगढ़ की 7 संसदीय सीटें भी शामिल हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में हो रहे इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। पिछले बार की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा के 15 हजार 701 मतदान केंद्र में 37855 बैलट यूनिट, 19097 कंट्रोल यूनिट, 20984 वीवीपैट से मतदान होगा। तृतीय चरण में कुल 25 मतदान केंद्र को असुरक्षित, 1072 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। 283 मतदान केंद्र shadow area के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं।

7 लोकसभा सीटों के बारे में जानिए…

  • कुल मतदाता 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285
  • पुरुष मतदाता 69 लाख 33 हजार 121
  • महिला मतदाता 69 लाख 67 हजार 544
  • तृतीय लिंग मतदाता 620
  • फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 3 लाख 98 हजार 416
  • तीसरे चरण में मतदान के लिए 77592 मतदान कर्मियों की ड्यूटी
  • 2809 संगवारी मतदान केंद्र बनाये गए हैं।
  • 306 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • 235 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित होंगे।
  • 15,701 मतदान केंद्रों में डाले जाएंगे वोट।
  • वोटिंग के दौरान मतदान केंद्रों में सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी।
  • छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here