25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

सुकमा में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का एक जवान शहीद, एक घायल, सीएम विष्णुदेव ने जताया शोक

सुकमा. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल है। शहीद जवान 165वीं बटालियन में तैनात था। वहीं एक जवान घायल हुआ है। मुठभेड़ की सूचना के बाद बैकअप पार्टी रवाना की गई है। वहीं इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया। CRPF जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वीं बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में 165वीं बटालियन CRPF के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए। वहीं CRPF के कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जवानों की वापसी के बाद और डिटेल मिल पाएगी।

घायल जवान को एयरलिफ्ट किया गया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग बढ़ा दी गई है। बैकअप पार्टी भी घटना स्थल के लिए रवाना की गई है। इलाके की सर्चिंग करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल के जवान आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद सुधाकर रेड्डी की शहादत को किया नमन किया है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान रामू का बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here