25.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

‘केंद्र सरकार से नाराज हैं देश के किसान’, राकेश टिकैत बोले- लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा परिणाम

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान केंद्र सरकार से नाराज है और इसका असर इस बार लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। आम चुनाव में किसान BJP के साथ है या फिर कांग्रेस के साथ इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में स्थितियां भिन्न-भिन्न है। मोदी सरकार के 400 लक्ष्य को लेकर टिकैत का कहना है कि भाजपा कितना भी जोर लगा ले। यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे।

राजधानी रायपुर में राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइज) दी जा रही है। साथ में बोनस भी दिया जा रहा है। यही MSP की लड़ाई हम लड़ रहे हैं, ताकि पूरे देश के किसानों को MSP मिल जाए। किसान नेता टिकैत ने कहा कि केंद्र में सरकार किसी की बने, लेकिन किसानों को अपने हक के लिए आंदोलन करना होगा और वो भी मजबूती के साथ, तभी किसानों को अपना हक मिलेगा।

किसानों को MSP की गारंटी चाहिए
‘मोदी की गारंटी’ को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, एक व्यक्ति की गारंटी पर बैंक भी भरोसा नहीं करता। घोषणा पत्र पार्टी लाती है तो फिर एक व्यक्ति पर भरोसा कैसे कर लिया जाए। हम किसानों से कहते हैं जो अच्छा लगे उसे वोट दें और मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि, देश का किसान परेशान है, उनका कर्ज माफ होना चाहिए। हमें MSP की गारंटी और फसलों की अच्छी कीमत चाहिए। सरकार राम के नाम पर राजनीति कर रही है। राम हमारी आस्था हैं, उनके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव के बाद हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। बता दें कृषि कानूनों को हटाने और MSP की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन समेत कई किसान संगठनों ने देशव्यापी आंदोलन किया था। इसके बाद केंद्र सरकार को कानून वापस लेना पड़ा था। एमएसपी को लेकर कानून बनाने की मांग आज तक किसान संगठन कर रहे हैं। बीते दिनों किसानों ने दिल्ली कूच भी किया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here