24.8 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

रायपुर की फोम फैक्ट्री में आगजनी, 2 महिला कर्मचारियों की मौत, 5 ने भागकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगजनी की बड़ी घटना हुई है। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में एक गद्दे बनाने वाली फोम स्लीप प्रो कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। शाम 4 बजे जब आग लगी। उस समय कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 पुरुष कर्मियों ने भागकर जान बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के गोंदवारा स्थित श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी के गद्दा गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम आग पर काबू पा लिया है।

गद्दा फैक्ट्री के संचालक बिलासपुर निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि गोदाम में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से 5 को बचाया गया। सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी की जलने से मृत्यु हुई है। पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। खमतराई पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here