23.3 C
Raipur
Wednesday, July 30, 2025

‘अनुभवी नेताओं को साइड कर दिया, उनके दिल में क्या बीत रही होगी कोई उनसे ही पूछे’, भूपेश बघेल ने क्यों कहा ऐसा

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, सीनियर लीडर्स और पूर्व मंत्रियों को मंत्री पद नहीं दिया गया। रेणुका सिंह, गोमती साय जैसे सांसदों को विधायक चुनाव लड़ाया गया। अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर जैसे पूर्व मंत्रियों को भी मौका नहीं मिला। विष्णुदेव सरकार से अनुभवी लोगों को साइड कर दिया गया है। उनके दिल पर क्या बीत रही होगी कोई उनसे ही पूछे।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमारे एलायंस कमेटी की बैठक है। इसमें अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश और मुकुल वासनिक जी शामिल होंगे। कल पहली बैठक है। उन्होंने कहा कि हाईकमान जैसा निर्देश देंगे उसी के अनुसार हम काम करेंगे। राहुल गांधी द्वारा मिमिक्री का वीडियो बनाए जाने पर भूपेश बघेल ने कहा, यदि कोई एक्टिंग कर रहा है तो उसका वीडियो बनाना अपराध है क्या? सत्ताधारी दल लोकतंत्र का जब मजाक बना रहे हैं तो उसके साथ क्या किया जाए। TMC सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का वीडियो बनाने के मामले में पूर्व सीएम ने यह बात कही है।

सांसदों का निलंबन, लोकतंत्र का मजाकः भूपेश
इधर लोकसभा में विपक्षी पार्टियों के 146 से ज्यादा सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया। राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई पूर्व मंत्री, विधायक और मौजूदा विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। भूपेश बघेल ने कहा कि संसद में बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर चर्चा नहीं होती। और जो इसे उठाते हैं, उसे निलंबित कर दिया जाता है। यह लोकतंत्र के साथ मजाक है। जो ये मजाक कर रहे हैं उनका मजाक बनाने में पार्टी को कोई खेद नहीं है। कुमारी सैलजा ने भी इसे गलत बताया और संसद सुरक्षा में चूक पर सरकार से जवाब मांगा।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here