25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘सनातन संस्कृति का बढ़ता गौरव विरोधियों को हजम नहीं हो रहा’, रमन बोले- मिशनरी और कांग्रेस सनातन धर्म पर आक्रमण कर रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली सनातन विरोधी कांग्रेस, सोनिया गांधी और मिशनरियों की मिलीभगत है। इन सभी ने हमेशा सनातनियों की आस्था पर हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन का सम्मान कर, देशवासियों की आस्था का सम्मान कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू करवाया। आज सनातन संस्कृति का बढ़ता गौरव इन सनातन विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है।

डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग योजनाबद्ध तरीके सनातन धर्म पर हमला कर रहे हैं। स्टालिन की बात छोड़े, कांग्रेस के पदाधिकारियों की बात छोड़े, कर्नाटक के मंत्रियों की बात छोड़े… इनके छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता सिर्फ एक विषय को लेकर शक्ति लगाए हैं और वह सनातन धर्म पर आक्रमण। डॉ. रमन ने कहा कि यहां की संस्कृति, परंपरा, धर्म सभी वैदिक काल से है। धर्म की स्थापना कोई सौ, दो सौ या 500 साल पुरानी नहीं है, बल्कि वैदिक काल से सनातन धर्म है। सनातन इसलिए कहा जाता है कि हजारों साल से इस देश की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।

हिन्दुओं के बीच मतभेद फैलाने की कोशिश
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सनातन धर्म पर लगातार आक्रमण हो रहा है। इसाई मिशनरी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी योजनाबद्ध तरीके से सनातन पर आक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। यह सब मिलीभगत है। सब इस तरह की बात करते हैं, ताकि हिन्दुओं के बीच मतभेद हो। आज हिन्दू देश में सबसे ज्यादा मजबूत और संगठित है। उनके स्वाभिमान और गौरव को बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया है। आस्था के प्रतीक भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। जो कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को नकारती थी वह राम-राम बोलने को मजबूर हुए।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here