25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण, क्या राज्यसभा जाएंगे?

मुंबई. (डेस्क)। कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। ऐसी चर्चा है कि चव्हाण को भाजपा राज्यसभा में भेजने जा रही है। कल उनके नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। चव्हाण ने बीजेपी ज्वाइन करने से पहले कहा, मैं अपना राजनीतिक जीवन दोबारा शुरू कर रहा हूं। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा जेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार मौजूद रहे।

अशोक चव्हाण ने कहा कि मैंने आज किसी भी कांग्रेस विधायक को अपने साथ आने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। इस दौरान चव्हाण से मीडिया द्वारा पूछा गया कि उन्होंने आज सत्य साईं बाबा की पूजा करते समय क्या मांगा। अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं घर से निकलते वक्त हमेशा पूजा करता हूं। ये मेरी रोज की आदत है। अशोक चव्हाण ने कहा कि अच्छे काम के लिए बाहर जाते समय भगवान का आशीर्वाद लेना मेरी सामान्य आदत है। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

संपर्क में कुछ और कांग्रेस विधायक!
राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजा जा सकता है। अगर भाजपा राज्यसभा चुनाव में चौथा उम्मीदवार उतारती है तो अशोक चव्हाण गुट के कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की संभावना अधिक है। कई कांग्रेस विधायकों ने अशोक चव्हाण को फोन किया और कहा कि हम आपके साथ हैं, लेकिन अब दलबदल कानून के कारण हम आपके साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो सकते। ऐसी चर्चा है कि कुछ कांग्रेस विधायकों ने अशोक चव्हाण से कहा कि हम सही समय पर आपके साथ आएंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here