24.7 C
Raipur
Wednesday, October 28, 2026

पूर्व कांग्रेस विधायक का दामाद बना तस्कर, पुलिस ने 151 किलो गांजा जब्त किया, गाड़ी में सायरन लगाकर चकमा देता था…

सारंगढ़. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद के बड़े दामाद सूर्यकांत नाग सहित दो आरोपियों को ओडिशा से गांजा तस्करी केस में पकड़ा गया है। आरोपी की गाड़ी से 151 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक सूर्यकांत नाग इससे पहले रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांजा तस्करी मामले में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नाग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20-21 दिसंबर की रात पुलिस ने एक इनोवा कार से 151 किलो गांजा बरामद किया था। पुलिस द्वारा रुकवाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस जांच में पता चला कि इनोवा कार पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे के नाम पर थी, जिसे सूर्यकांत नाग लेकर गया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सूर्यकांत एक साथी के साथ मिलकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहा था। सूर्यकांत नाग ने क्षमानिधी साहू की मदद से गांजे की तस्करी की योजना बनाई थी। क्षमानिधी ने 20 दिसंबर को छत्तीसगढ-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सूर्यकांत नाग के वाहन की पायलटिंग की थी। इसके लिए सूर्यकांत ने उसे 5000 रुपये दिए थे। पुलिस ने 26 दिसंबर को आरोपी सूर्यकांत नाग को ओडिशा के बलांगीर जिले से गिरफ्तार किया। उसने गांजा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की। साथ ही क्षमानिधी साहू को भी गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस ने किया था पार्टी से निष्काषित
बता दें कि किस्मतलाल नंद पुलिस विभाग में डीएसपी थे। उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है। हालांकि 2018 में किस्मतलाल नंद ने नौकरी छोड़ दी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। पार्टी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दिया। उन्होंने करीब 52 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की और कांग्रेस पार्टी से विधायक बने,
लेकिन 2023 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। हालांकि उन्होंने बगावत कर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया और चुनाव लड़ा, लेकिन वो बुरी तरह से हार गये। इसके बाद कांग्रेस से उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here