25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘छत्तीसगढ़ में BJP ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया’, CM विष्णुदेव साय बोले- जनता के भरोसे ने जिम्मेदारी और बढ़ाई

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे प्रत्याशियों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पटखनी देकर और चार-चार पूर्व मंत्रियों को हराकर हमारे प्रत्याशी आए हैं। चुनाव में जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिस पर हम सबको खरा उतरना है। उक्त बातें प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही।

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के 10 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता की मुहर है। साय ने कहा कि तपती गर्मी में पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सदस्यों के कठिन परिश्रम की बदौलत हमें ऐतिहासिक जनादेश मिला। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा की जीत का श्रेय राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को देते हुए साय ने कहा कि सबके अथक मेहनत से हमनें दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है।

‘लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोटों का हुआ इजाफा’
सीएम साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 54 सीटों के साथ 46 प्रतिशत वोट प्राप्त किए थे और अब लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोटों की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड में भाजपा की जनसभा के दौरान मुझे मंच में आधे से ज्यादा हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी नजर आती थी। सबके प्रयासों से दोनों राज्यों में भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। साय ने कहा कि ओडिशा में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ हमारी सरकार बन रही है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के ऐतिहासिक जनादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है। वहां 25 साल सत्ता में रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को हराने में भाजपा कामयाब हुई है।

‘कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है’
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुआ था तो उस समय के एक्जिट पोल में भाजपा को कम सीटें मिलती बताई जा रही थी, लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 54 विधानसभा सीटों पर छत्तीसगढ़ में एक मजबूत सरकार बनाने का जनादेश दिया। श्री देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किए अपने सभी वादों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेजी के साथ पूरा कर रही है। डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश का विकास हो रहा है।

मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास करेगाः जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चुनाव में जो अथक परिश्रम किया है, यह सब उसी का प्रतिफल है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम सब एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनाने में सफल हुए हैं। जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए देश विरोधी ताकतों ने तो जी-तोड़ कोशिशें खूब की, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आगे वे ताकतें सफल नहीं हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश तेजी से विकास करेगा और एनडीए की मजबूत सरकार देश को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

BJP चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, उप मुख्यमंत्री अरुण साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश सरकार के मंत्री रामविचार नेताम, नव निर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज, कमलेश जांगड़े, राधेश्याम राठिया, तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा और रामजी भारती सहित लोकसभा प्रबंध समिति के सभी 38 समितियों के संयोजक-सहसंयोजक एवं सदस्य मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया ने किया।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here