25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘मैं विधायक नहीं रहूंगा, लेकिन जनता के लिए हमेशा उपलब्ध’, टीएस बोले- MP में ऐसी जीत की उम्मीद नहीं थी, कांग्रेस को नुकसान छत्तीसगढ़ में हुआ

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐसी जीत होगी इसकी हमें उम्मीद नहीं थी। भाजपा को एकतरफा फायदा मिलेगा यह मुझे नहीं लगता था। मैं इसे भाप नहीं पाया। राजस्थान में हर 5 वर्ष में जनता सरकार बदलती है। सरकार आ भी सकती थी और नहीं आने की बात चर्चा में थी। वहां चुनाव काफी टफ में था। तेलंगाना कांग्रेस के पक्ष में गया, यह संतोष का विषय रहा।

सिंहदेव ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने की पूरी बात थी। नुकसान छत्तीसगढ़ में हुआ है। मैं विधायक नहीं रहूंगा, चुनाव के जरिए मैं जनप्रतिनिधि नहीं बन पाया, लेकिन जनता जब मुझे जहां चाहेगी मैं उनके लिए उपलब्ध रहूंगा।’ छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुरवासियों के साथ रिश्ता अटूट है। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।’

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रहे टीएस
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने सिर्फ 94 वोट से हराया है। टीएस सिंहदेव कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री थे और 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री के दावेदारों में उनका नाम गिना जाता रहा। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे। उनकी जीत में बड़ी भूमिका थी। 2018 में भी मुख्यमंत्री पद के उनका नाम प्रमुखता से आया। ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर भी सिंहदेव का नाम काफी सुर्खियों में रहा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here