27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

IAS-IPS पोस्टिंगः अवनीश शरण बिलासपुर, कार्तिकेय रायगढ़ कलेक्टर, रामगोपाल दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला कोरबा और मोहित गर्ग राजनांदगांव के नए एसपी

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए आईएएस, आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की जगह नए अफसरों की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन और गृह विभाग से आदेश जारी किया गया है। आईएएस अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर बिलासपुर, आईएएस कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ कलेक्टर और सुश्री इफ्फत आरा को मार्कफेड व नान का एमडी (प्रबंध संचालक) बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस रामगोपाल गर्ग को दुर्ग एसपी, आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को एसपी कोरबा, आईपीएस मोहित गर्ग को एसपी राजनांदगांव, अर्चना झा को एएसपी बिलासपुर और अभिषेक कुमार झा को एएसपी दुर्ग बनाया गया है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने दो दिन पहले बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा, कोरबा पुलिस अधीक्षक उदय किरण, बिलासपुर के एएसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एएसपी संजय ध्रुव को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया था। चुनाव आयोग के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने इन जगहों के अफसरों को हटाकर नए अफसरों की पदस्थापना का आदेश जारी किया है। देखिये आदेश की कॉपी….

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here