25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

IAS TRANSFER: निलेश क्षीरसागर बनाए गए कांकेर कलेक्टर… अभिजीत सिंह को मिली विशेष सचिव की जिम्मेदारी… देखिए लिस्ट…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव की लगी आचार संहिता खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के तीन अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में एक कलेक्टर को हटाया गया है, जबकि दो अफसरों को विशेष सचिव और अवर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2011 बैच के IAS नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को कलेक्टर जिला कांकेर के पद पर पदस्थ किया गया है। अभिजीत सिंह भा.प्र.से. (2012) कलेक्टर, जिला-कांकेर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं वासु जैन (भाप्रसे 2021) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़, जिला – सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here