रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से IAS-IPS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को विष्णुदेव साय सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने सोमवार को ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी थोक में तबादला आदेश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर कुमार लाल चौहान को बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं IAS धर्मेश साहू को सारंगगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। बलौदाबाजार के कलेक्टर रहे IAS चंदन कुमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। IAS प्रियंका ऋषि महोबिया को संचालक पंचायत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक यह जिम्मेदारी रोक्तिमा यादव संभाल रही थीं। IAS लीना कमलेश मंडावी को कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और IAS प्रतीक जैन को रायपुर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है।
![](https://newsupindia.com/wp-content/uploads/2024/02/26-Rai-4-840x1024.jpg)