25 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की नापाक करतूत, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, दूसरा गंभीर, लगातार हिंसा से माइंस में दहशत

नारायणपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले माओवादियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान को अस्पताल भिजवाया गया है। घटना नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर इलाके की बताई जा रही है। IED ब्लास्ट के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले इस तरह की घटना से आम लोगों और खदान में काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत है।

नारायणपुर से मिली जानकारी के मुताबिक CAF 9वीं बटालियन के कॉस्टेबल कमलेश साहू IED ब्लास्ट में शहीद हुआ है, जबकि आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं। घायल जवान को अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आमदई खदान से लगे इलाके में नक्सलियों ने विस्फोट किया था, जिसकी चपेट में सर्चिंग पर निकले जवान आ गए। शहीद जवान कमलेश साहू सीएएफ 9वीं बीएन बटालियन में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। वहीं बालोद निवासी विनय कुमार साहू घायल है, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

माइंस में खनन का विरोध कर रहे माओवादी
बता दें कि बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित आमदई माइंस को लेकर नक्सली लगातार वारदात करते आ रहे हैं। अबकी बार माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की चेतावनी नक्सलियों ने दे रखी है। इससे पहले आईडी ब्लास्ट में तीन मजदूरों की मौत हुई थी। वहीं एक भाजपा नेता कोमल मांझी को खदान मालिक का एजेंट बताकर नक्सलियों ने टंगिए से काट डाला था। आईईडी ब्लास्ट का ताजा मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। शहीद हुए जवान का नाम कमलेश साहू है। वह जांजगीर चांपा के ग्राम हसौद का रहने वाला था। वहीं घायल जवान का विनय कुमार है और वह बालोद का निवासी है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here