26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘लोकसभा में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार’, सचिन पायलट बोले- BJP प्रोपोगेंडा की मशीन, छत्तीसगढ़ को लेकर कही यह बात…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन जनादेश हमें नहीं मिला। राजनीति में हार-जीत लगी रहती है। अब सारी बातों को भुलाकर हमें आगे काम करना है। देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। चुनाव में सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में चर्चा चल रही है। 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन को जनादेश मिलेगा।

सचिन पायलट ने कहा, हम मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और देश में इंडिया अलायंस की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीटों पर पार्टी बेहतर परफार्मेंस करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी हैं। और हम यहां इतिहास बदलने आए हैं। पायलट ने कहा, भारतीय जनता पार्टी प्रोपोगेंडा की मशीन है, उसको मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता है। हम जानते हैं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी बातों पर कितना अमल किया है।

केंद्र की बीजेपी सरकार से सब परेशान
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, भाजपा की केंद्र का शासन 10 साल का हो गया है। दस वर्षों में किसान, गरीब, नौजवान पीड़ित है। सिर्फ भावनात्मक मुद्दों को प्राथमिकता देकर वोट लेने का काम किया है। भाजपा को एक्सपोज करने और लोकसभा में तमाम आपके आकलन के विपरीत परिणाम आएंगे। कांग्रेस एकजुट था, एकजुट है और यह मैसेज हमारे कार्यकर्ताओं तक पहुंच जाएगा। कार्यकर्ताओं के दम पर हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे।

भारत जोड़ा और लोकसभा चुनाव पर मंथन
बता दें कि प्रदेश के नव-नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच हैं। 12 जनवरी को सुबह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 14 जनवरी से शुरू होने जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की पूरी रिपोर्ट लेंगे।

प्रदेश में BJP को एकतरफा जीत मिलती रही
बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से 9 सीटें अभी भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है। वहीं कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद 2004, 2009 और 2014 में कांग्रेस को सिर्फ एक-एक सीट पर जीत मिलती रही है। अब सचिन पायलट के कंधों पर सभी 11 सीटों की जिम्मेदारी है। देखना यह देखना होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस कितनी सीट अपने पाले में खींच पाती है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here