25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, रोहित की सेंचुरी, विराट का अर्धशतक

World Cup 2023 IND vs AFG: नई दिल्ली। वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए। जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। विश्व कप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में विराट ने 85 रन बनाए थे। भारत का अगला मैच अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here