रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग के अफसर की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 1998 बैच के अफसर अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक IPS अमित कुमार को राज्य के इंटेलिजेंट विभाग की कमान सौंपी गई है। अमित कुमार हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। वहीं 2001 बैच के IPS डॉ. आनंद छाबड़ा का नई पदस्थापना आदेश अलग से जारी किया जाएगा। छाबड़ा अभी पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
