25.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस-भाजपा ने ठगा नहीं, दोनों में पति-पत्नी की रिश्ता और भ्रष्टाचार इनकी संतान’, अमित जोगी क्यों कह रहे ऐसा!

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजनीतिक दलों में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, 15 साल भाजपा का राज देख लिया, वहीं 5 साल कांग्रेस का राज देख लिया है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस और भाजपा ने ठगा नहीं। छत्तीसगढ़ की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों द्वारा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। दोनों पार्टियों में कोई अंतर नहीं है। चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।

रायपुर के सिविल लाइन स्थित सागौन बंगला में प्रेस कॉंफ्रेंस में अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा में दिन में तकरार दिखता है और रात में प्यार…। इनकी संतान भ्रष्टाचार है। कांग्रेस-भाजपा में पति-पत्नी का रिश्ता है। ऐसे में जनता किसी नेता को नहीं अपने बेटे को मौका देना चाहती है। हमारी पार्टी एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी है। उस पर प्रदेश की जनता भरोसा जता रही है। राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा छत्तीसगढ़ियों को दरकिनार किया जा रहा है।

‘छत्तीसगढ़ियों को दरकिनार किया जा रहा’
अमित जोगी ने कहा कि आज हमारी पार्टी में सूरजपुर जिले के जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती ने अपने साथियों के साथ जोगी कांग्रेस का दामन थामा है। अभी बांध में छेद हुआ। अभी देखिये किस प्रकार से दोनों पार्टियों में बाढ़ आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन दिल्ली से हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ियों को हर जगह दरकिनार किया जा रहा है। ऐसे में उनको पूरा सम्मान जोगी पार्टी में मिलेगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here