21.3 C
Raipur
Sunday, November 1, 2026

बीजापुर में पत्रकार की हत्या के बाद सियासतः कांग्रेस ने लिखा- छत्तीसगढ़ में BJP का जंगलराज, भाजपा ने फोटो शेयर कर कहा- कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
बस्तर के यूट्यूबर और पत्रकार, मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। मुकेश चंद्राकर एक जनवरी से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। पुलिस द्वारा लापता होने की शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार खोजबीन की जा रही थी। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक के खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश मिली है।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी हत्या हुई है। मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार के निर्माण कार्यों की गड़बड़ी को भी उजागर किया था, जिसके बाद ठेकेदार पर कार्रवाई भी हुई थी। इधर बीजापुर के पत्रकार की हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में BJP का जंगलराज कहा तो वहीं भाजपा ने कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ होने की बात करते हुए कांग्रेस नेताओं से आरोपी के साथ फोटो भी शेयर किया है।

जानें कौन है मुकेश चंद्राकर?
बस्तर और नक्सलवाद से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करने वाला मुकेश चंद्राकर यूट्यूब चैनल का मालिक है। वह अक्सर नक्सलियों के बीच उनकी बैठकें और जन अदालतों की रिपोर्टिंग करते हुए वीडियो यूट्यूब में अपलोड करता रहा है। ‘बस्तर जंक्शन’ नाम का उसका यूट्यूब चैनल लोगों के बीच काफी मशहूर है। मुकेश चंद्राकर दावा करता रहा है कि वह इस चैनल के माध्यम से बस्तर और बस्तर के लोगों की हकीकत सामने रखता है। इसके अलावा मुकेश चंद्राकर की भूमिका तब भी सामने आई थी जब उन्होंने नक्सलियों के चंगुल से जवान को छुड़ाया था।

https://twitter.com/BJP4CGState/status/1875251177551462547?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1875251177551462547%7Ctwgr%5E3a67d527ea961699b1f3f8181ee7f38804bdb94e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FBJP4CGState%2Fstatus%2F1875251177551462547

‘छत्तीसगढ़ में BJP का जंगलराज‘
पत्रकार की हत्या पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर लिखा- ‘पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने सड़क में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इसके बाद से सड़क बनवाने वाला ठेकेदार नाराज था। ठेकेदार ने मुकेश को बुलाया और उन्हें मारकर लाश को अपने घर की सैप्टिक टैंक में चुनवा दिया। BJP के जंगलराज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इस खबर को मीडिया दिखाएगा, BJP सरकार से सवाल करेगा, इसकी उम्मीद नहीं है. क्योंकि मीडिया में ‘सब चंगा सी’ मोड ऑन है। हमारी मांग है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. पत्रकार मुकेश के परिवार को जल्द न्याय मिले।’

‘कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ‘
पत्रकार की हत्या पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर लिखा- “कांट्रेक्टर है या कांग्रेसी कांट्रैक्ट किलर!!”, घृणित येन-केन-प्रकारेण की राजनीति के परिचायक कांग्रेसियों… ज़रा अपने गिरेबाँ पर झांककर देखो, क्या जल्दबाज़ी में तुमने अपना ही कच्चा चिट्ठा खोल दिया है!! बीजापुर के युवा पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का मुख्य आरोपी कांट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से घनिष्ठता जगज़ाहिर है। दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद से नवाजा है। मोहब्बत की तथाकथित कांग्रेसी दुकान से तरह-तरह के अपराध के सामान बिक रहे हैं, सारे सेल्समैन अपराधी जो हैं। सरगना कौन? @RahulGandhi जवाब दो।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here