35 C
Raipur
Sunday, April 6, 2025

प्रचंड बहुमत से जीतीं खुशबू यादव, नंदिनी-खुंदिनी की बनीं सरपंच, कहा- हम सब मिलकर करेंगे गांव का विकास…

  • धमधा ब्लॉक के सबसे बड़े गांव नंदिनी-खुंदिनी में खुशबू यादव को मिले 1879 वोट
  • चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने पर जनता का घनश्याम यादव ने जताया आभार

दुर्ग. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म हो गया है। पंचायत चुनावों में भारी उलटफेर देखने को मिला है। धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत नंदिनी-खुंदिनी में बम्पर वोटों से सरपंच प्रत्याशी खुशबू घनश्याम यादव को एकतरफा जीत मिली है। सरपंच पद पर कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें सबसे बड़ी जीत खुशबू यादव की रही। खुशबू को 1879 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी चार प्रत्याशियों को क्रमशः 459, 257, 233, 129 वोट मिले। खुशबू यादव ने 1420 वोटो के बड़े अंतर से प्रत्याशियों को हराया। इस जीत की चर्चा नंदिनी-खुंदिनी सहित आसपास के गांवों में रही।

नंदिनी-खुंदिनी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने खुशबू घनश्याम यादव पर भरोसा जताकर प्रचंड जीत दिलाई है। संभवतः पूरे धमधा ब्लॉक में इतनी बड़ी लीड से कोई सरपंच प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता होगा। चुनाव जीतने के बाद ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच खुशबू यादव का भव्य स्वागत किया। बता दें कि नंदिनी-खुंदिनी गांव में एक पंचवर्षीय घनश्याम यादव भी सरपंच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य की बदौलत खुशबू यादव को दोबारा जीत मिली है।

खुशबू यादव ने गांव के विकास का किया वादा
नंदिनी-खुंदिनी गांव को ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक माना जाता है। इस गांव की चूना पत्थर खदानों से राज्य शासन को करोड़ों रुपये का राजस्व भी मिलता है। यहां एसीसी, जेके लक्ष्मी जैसी सीमेंट कंपनियों की खदानें हैं। खुशबू यादव ने पूरा चुनाव गांव के विकास के मुद्दे पर लड़ा और जीत हासिल की। जीत मिलने के बाद खुशबू ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह गांव का विकास करेंगी। पूर्व सरपंच घनश्याम यादव ने कहा कि गांव का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है। मेरे कार्यकाल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें अब पूरा करेंगे। सरपंच सहित सभी पंच गांव के विकास के लिए काम करेंगे और जनता के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे। घनश्याम यादव ने चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने और भरोसा जताने के लिए आभार जताया।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here